सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही स्थित आइकॉन प्लाज़ा के पास शनिवार को एक बाइक चोरी होने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बाइक मालिक अपनी बाइक खड़ी कर कुछ देर के लिए अंदर गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए खड़े एक युवक ने मौका पाकर मास्टर की की मदद से बाइक का लॉक खोला और कुछ ही मिनटों में बाइक लेकर फरार हो गया। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई