बहरोड़: बहरोड़ में NH-48 पर बड़ा हादसा टला, बीच सड़क पलटा कंटेनर और कार हुई क्षतिग्रस्त
Behror, Alwar | Apr 5, 2026 बहरोड़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर गांव काँकरछाजा स्टैंड के पास रविवार तड़के बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जब सामान से भरा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। कंटेनर के अचानक पलटने से पीछे आ रही एक ब्रेजा कार उसकी चपेट में आ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।