बालोद: ग्राम पिनकापार से शुरू होगा सुशासन तिहार, सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक 21 गांवों के सैकड़ों लोग होंगे शामिल
Balod, Balod | May 3, 2026 सुशासन तिहार 2हजार26 के अंतर्गत जिले में जनसमस्या निवारण शिविरों की शुरुआत 4 मई, सोमवार को डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम पिनकापार से होगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिनकापार में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिले का पहला शिविर आयोजित किया जाएगा।