मुज़फ्फरनगर: शादी के दो साल बाद ज्योति की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर लटकी मिली ज्योति, गृह क्लेश बना वजह, पुलिस जांच में जुटी
तितावी थाना क्षेत्र के साल्लाखेड़ी गांव में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान ज्योति, पत्नी गौरव के रूप में हुई है, जिसकी शादी 2024 में हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।