नगड़ी: पुंदाग के श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन
Nagri, Ranchi | Apr 13, 2026 पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में सोमवार शाम करीब चार बजे अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्री राधा रानी जी का दिव्य आकर्षक आभूषणों से अलंकृत कर अलौकिक श्रृंगार किया गया। जिसके बाद महाप्रसाद का विधिवत भोग मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई।