भरगामा: सुकेला मोड़ से बरामद हुई अपहृत नाबालिग, न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजी गई
भरगामा थाना क्षेत्र से कथित रूप से अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुकेला मोड़ से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिग को आवश्यक चिकित्सीय जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया।