गुना नगर: केदारनाथ धाम पर चट्टानों के खिसकने की स्थिति का तकनीकी परीक्षण करने विशेषज्ञ दल पहुंचा, कलेक्टर से की चर्चा
गुना के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम पर चट्टानों की स्थिति के तकनीकी परीक्षण के लिए 23 मई को मैनिट भोपाल के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर ज्योति स्वरूप और सहायक प्राध्यापक हस्ती वेंकटेशरलु ने स्थल निरीक्षण किया। चार घंटे जांच पड़ताल करने के बाद तकनीकी स्थिति संरचना से जुड़े बिंदुओं को लेकर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल से सामने आए पहलुओं पर चर्चा की।