कठौड़ा मोड पर ई-रिक्शा से बाइक के टकरा जाने से बाइक पर सवार 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर के तरफ से ई रिक्शा सवारियों को लादकर कठौड़ा की तरफ जा रहा था कि मोड़ के समीप पीछे से तेज गति से जा रही बाइक ई रिक्शा से टकरा गई।