सहावर: अमापुर में अभिनव कुमार शाक्य के समीक्षा अधिकारी बनने पर नगरवासियों में खुशी की लहर
अभिनव कुमार शाक्य के समीक्षा अधिकारी बनने के बाद प्रथम बार नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया l अभिनव कुमार राजेंद्र नगर अमांपुर के मूल निवासी हैं, उनके पिता डॉ घनसुंदर सिंह शाक्य सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भी रहे हैं l इससे पहले अभिनव कुमार शाक्य बेसिक शिक्षा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे l