किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास के गाड़िया लोहार बस्ती में पानी का संकट गहराया, महीनों पहले बने बोरिंग पर नहीं मिला बिजली कनेक्शन
Kishangarhbas, Alwar | May 23, 2026
किशनगढ़बास की गाड़िया लोहार बस्ती में पानी का संकट गहराता जा रहा है। शनिवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के अनुसार 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुके तापमान में करीब 150 लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं। न्यू बस स्टैंड निर्माण के लिए गाड़िया लोहार बस्ती को दूसरी जगह बसाई गई। यहां बोरिंग तो किया लेकिन उसका कनेक्शन नहीं किया जिससे पानी सप्लाई नहीं हो रही है।