खिजरसराय: सरबहदा में महिला के संदिग्ध मौत मामले में पति और देवर पर हत्या का आरोप
सरबहदा थाना क्षेत्र के सरबहदा डीह में 29 वर्षीय पूनम देवी की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका के पिता रविंद्र चौहान ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सरबहदा थाना में मृतका के पति और देवर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसकी जानकारी सरबहदा थाना अध्यक्ष निशा कुमारी ने रविवार की रात करीब 8 बजे दी।