श्रीनगर: मध्य विद्यालय गढी विशनपुर झुन्नीकला में 61 किशोरियों को लगाया गया एचपीवी वैक्सीन
मध्य विद्यालय गढी विशनपुर झुन्नीकला श्रीनगर में मंगलवार को 11 बजे ह्यूमन पैथोलोमा वायरस वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. दिवाकर राजपाल के द्वारा फीता काटकर किया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. राजपाल ने टीकाकरण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया।