नजीबाबाद: मंडावली में अवैध मिट्टी खनन पर राजस्व और पुलिस की कार्रवाई, 5 डम्फर पकड़े, खनन माफियाओं में हड़कंप
23 अप्रैल 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम फाजलपुर मांन उर्फ गदायका मे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ राजस्व और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 मिट्टी से लदे डम्फर को जब्त कर लिया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राजस्व ने यह अभियान चलाया। राजस्व को सूचना मिली थी कि अवैध रूप से मिट्टी खनन कर डम्फर के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है।