अकलतरा: अकलतरा में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवकों को आई चोट, मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक, केशव बर्मन ने बताया कि उसका बड़ा भाई आनंद बर्मन अपने साथी रामकुमार खांडेय के साथ मिनीमाता चौक साइड गए थे। वापस आते समय तेज रफ्तार आईचर गाड़ी ने ठोकर मार दिया। इससे गंभीर रूप दोनों युवकों इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया। इधर, मामले में पुलिस ने ठोकर मारने वाले आईचर गाड़ी के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।