मुज़फ्फरनगर: मुस्लिम महिला से लूट का आरोपी तहसीम पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में गोली लगने के बाद धराया, रहम की भीख मांगते आया नजर
मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूट का आरोपी तहसीम घायल होकर गिरफ्तार हो गया। पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में चली गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक और 11,500 रुपये बरामद किए हैं। तहसीम शाहपुर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा