जैतहरी पुलिस ने काबिंग गश्त के दौरान 5 वारंटियों पर कार्रवाई की। इनमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जबकि 1 वसूली वारंट तामील किया गया। कार्रवाई में विद्युत अधिनियम, पशु क्रूरता, चोरी एवं मारपीट जैसे मामलों के वारंटी शामिल रहे।