पट्टी: पेंडरा गांव में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, दरोगा की तहरीर पर 25 नामजद व 3 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
कोतवाली क्षेत्र के पेंडरा गांव में जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। मामले में उपनिरीक्षक हेमंत कुमार वर्मा की तहरीर पर दोनों पक्षों के कुल 25 नामजद और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत संबंधित विभिन्न धाराओं में मुकदम