विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने भाजपा के वार्ड चलो अभियान के तहत रानीपुर वार्ड में किया दिन भर प्रवास
Sadar, Varanasi | Apr 13, 2025 भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित "वार्ड चलो अभियान" के अंतर्गत वाराणसी कैन्ट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रविवार को रानीपुर वार्ड में दिन भर प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क, स्वच्छता अभियान, जन चौपाल और अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की।