कुडू: कुड़ू में ठग ने मदद के बहाने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से ₹39 हजार उड़ाए, थाने में शिकायत दर्ज
Kuru, Lohardaga | May 21, 2026 कुड़ू थाना क्षेत्र के नीचे स्टैंड स्थित एसबीआई एटीएम में गुरुवार दोपहर लगभग 2:30 बजे एक महिला के साथ ठगी की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार महिला एटीएम से पैसा निकालने पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने मदद करने के बहाने महिला को झांसे में लेकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया।