विदिशा नगर: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की 12 बाइकें जब्त
विदिशा कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और दो विधि विरुद्ध किशोरों को सागर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 14 लाख रुपए कीमत की 12 चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी रमजान मंसूरी और उसके साथियों से पूछताछ के बाद चोरी की बाइक बरामद की गईं।