हाथरस: पत्रकार की हत्या के आरोपित 25-25 हजार के 2 इनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल, कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस में पत्रकार की हत्या की करने वाले दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस और SOG टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दोनों अभियुक्त घायल हुए हैं। दोनों अभियुक्तों को पुलिस द्वारा जिला अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने उपचार कर अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण किया है। पुलिस ने अब तक 5 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं।