हरसूद: खेर की लकड़ी से भरी पिकअप वन विभाग के अमले ने पकड़ी
वन विभाग के अमले द्वारा शुक्रवार रात में खंडवा हरदा मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास खेर की लकड़ी से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया। पिकअप में 63 नग खेर की लकड़ी के भरे हुए थे। शनिवार दोपहर सिंगाजी रेंज के रेंजर रमेश चंद्र गहलोत के मार्गदर्शन में वन विभाग के दल द्वारा वाहन चालक द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया।