सुलतानगंज में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को गति देने के उद्देश्य से डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट के लिए चयनित भूमि, उसकी भौगोलिक स्थिति, संभावित हवाई पट्टी के माप, भूमि उपलब्धता और निर्माण से संबंधित तकनीकी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की