बारां: श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान ने नाकोड़ा कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में परिंडे बांधे
Baran, Baran | Apr 12, 2026 श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान के द्वारा चलाए जा रहे सघन परिंडा अभियान के तहत रविवार को नाकोडा कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में परिंडे बांधे गए। इस भीषण गर्मी में संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निरंतर परिंडा अभियान के तहत आज नाकोडा कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्र में परिंडे लगाए गए और लोगों को उनमें प्रतिदिन दाना पानी की व्यवस्था के लिए संकल्प दिलाया।