बेरमो: अंगवाली कोलियरी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, सुरंग को मिट्टी डालकर बंद करने का कार्य जारी
Bermo, Bokaro | Apr 7, 2026 बेरमो के सीसीएल ढोरी क्षेत्र के बंद पड़ी अंगवाली कोलियरी में आज मंगलवार को अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।समय लगभग साढ़े ग्यारह बजे बताया गया कि सीसीएल ढोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी सुरेश सिंह के नेतृत्व में पेटरवार पुलिस, CISF एवं CCL के सुरक्षा प्रहरियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया।