बीना: ग्राम बेरखेड़ी माफी में पानी भरते समय 25 वर्षीय महिला कुएं में गिरी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Apr 9, 2026 25 वर्षीय हरगो बाई पति बच्चू आदिवासी निवासी बरखेड़ी माफी बुधवार की रात में कुएं में पानी भरने गई थी। तभी पैर फिसलने के कारण महिला कुएं में गिर गई। वही कुएं के सामने एक घर में कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने महिला को कुएं में गिरते देखा। और काफी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को रात में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।