कर्वी: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कर्वी कचहरी में चुनावी प्रक्रिया शुरू, एडवोकेट ने दी जानकारी
चित्रकूट जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कर्वी कचहरी में चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एडवोकेट आलोक कुमार त्रिपाठी ने आज सोमवार की दोपहर 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जिला बार एसोसिएशन के होने वाले चुनाव में 5 जनवरी 2026 को वोटिंग होगी और 6 जनवरी को परिणाम घोषित किया जाना है। जिसको लेकर कर्वी तहसील कचहरी में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।