हुज़ूर: भोपाल की लालघाटी क्षेत्र में आबकारी विभाग की कार्रवाई अवैध शराब ले जाते हुए दो लोगो को पकड़ा
Huzur, Bhopal | Apr 24, 2024 भोपाल की लालघाटी क्षेत्र में आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए टूव्हीलर पर अवैध शराब ले जाते अतीफ खान और अमन चंडालिया को पकड़ा। दोनों के पास से 300 पाव देसी शराब जब्त की गई। इंद्रपुरी क्षेत्र में भी एक वाहन से अवैध शराब जब्त की गई। वहीं, अयोध्या नगर, सुभाष नगर क्षेत्र से अवैध रूप से शराब पिलाने पर दबिश दी गई।