हुज़ूर: भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी,जमीन पर कब्जे को लेकर हैं विवाद
Huzur, Bhopal | Apr 23, 2024 भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह के खिलाफ आज जमकर नारेबाजी हुई है। मामला नयापुरा में आश्रम बनाने के लिए जमीन को लेकर है। बताया जा रहा है, प्रज्ञा सिंह ने नेवरी के पास नयापुरा में आश्रम बनाने के लिए जमीन ली है। वे कुछ लोगों के साथ जमीन पर कब्जा लेने के लिए पहुंचीं। गांव वालों के अनुसार उनके साथ एक जेसीबी भी थी।