औराई: औराई कोतवाली पुलिस ने ₹10000 के इनामी गौ तस्कर को बभनौटी बाजार के पास से किया गिरफ्तार
Aurai, Bhadohi | Aug 1, 2024 भदोही जिले की औराई कोतवाली पुलिस ने दस हजार के इनामी गैंगस्टर, गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विपिन जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत हैदरेपुर का रहने वाला है जिसे बभनौटी बाजार के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया है। पुलिस ने बताया कि पूर्व में पुलिस ने इसके गिरोह के दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया था।