पुष्पराजगढ़: फर्रीसेमर में नर्मदा संवाद के माध्यम से युवाओं ने जाना प्रकृति का महत्व
शुक्रवार 5:00 बजेप्रणाम नर्मदा युवा संघ के द्वारा नर्मदा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल छात्र छात्राओ ने फर्रीसेमर घाट से नीलकंठ आश्रम तक नर्मदा तट के किनारे एक विशेष ट्रेकिंग एवं अध्ययन यात्रा में भाग लिया।इस आयोजन का उद्देश्य प्रतिभागियों को नर्मदा के पर्यावरणीय, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व से परिचित कराना था।