दरभंगा: अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक
दरभंगा के अंबेडकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी के क्रम मे दावा आपत्ति के निष्पादन के उपरांत अंतिम रूप से तैयार मतदान केंद्रों की सूची पर विचार विमर्श के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक किया गया। ये जानकारी जिला जनसंपर्क बुधवार की शाम 4 बजे दी गई।