झांसी: सुजवाहा तिराहे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, परिवार सहित सभी सुरक्षित, कार हुई क्षतिग्रस्त
Jhansi, Jhansi | Sep 7, 2025 रेलवे वर्कशॉप में कार्यरत राजेंद्र कुमार के साथ रविवार को एक दुर्घटना हुई। प्रेम नगर के खाती बाबा के पास रहने वाले राजेंद्र अपने परिवार के साथ शिवपूरी जा रहे थे। दोपहर के समय जब वह सुजवाहा तिराहे पर पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई।