गभाना: परतापुर में घरेलू कलह के चलते युवक ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
गभाना क्षेत्र के गांव परतापुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पारिवारिक कलह ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दी हैं। मामला परतापुर गांव का है, जहां घरेलू विवाद से तंग आकर 23 वर्षीय युवक राजकुमार ने गांव के बाहर पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि शनिवार को राजकुमार का अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।