सियासी गलियारों में चर्चा तेज: भाजपा कार्यसमिति सदस्य मनीष मिश्रा जल्द थाम सकते हैं साइकिल!
कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी के बयान से बस्ती की राजनीति में हलचल, बोले- जल्द ही साइकिल चलाते दिखेंगे मनीष मिश्रा।
बस्ती। जनपद की सियासत में इन दिनों एक बयान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कप्तानगंज के विधायक अतुल चौधरी ने भाजपा कार्यसमिति सदस्य मनीष मिश्रा को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने संकेतात्मक अंदाज में कहा कि मनीष मिश्रा जल्द ही साइकिल चलाते दिखाई देंगे।
विधायक के इस बयान को मनीष मिश्रा के संभावित राजनीतिक दल परिवर्तन से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, मनीष मिश्रा की ओर से अभी तक समाजवादी पार्टी में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
अतुल चौधरी के इस बयान के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह बयान महज राजनीतिक कटाक्ष साबित होता है या वास्तव में मनीष मिश्रा की राजनीति कोई नया मोड़ लेती है।
क्या भाजपा के मनीष मिश्रा वाकई साइकिल की सवारी करेंगे? इस सवाल पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
Basti, Basti | Nov 17, 2026