शामली: कांधला पुलिस ने किशोरी को ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 4, 2026 अप्रैल माह में कांधला थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला—फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया था। आरोपी ने धमकी भी दी थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया था। इसके बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी। गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है।