सिवनी: सिवनी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से विलुप्त प्रजाति 'कउवा कास्ट' जब्त
Seoni, Seoni | May 18, 2026 सिवनी वन विभाग ने सोमवार को गश्त के दौरान गोपालगंज एनएच-44 स्थित शनि मंदिर के पास एक पिकअप वाहन से बड़ी मात्रा में विलुप्त प्रजाति ‘कउवा कास्ट’ जप्त की। वाहन चालक वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया, जिसके बाद वन विभाग ने कार्रवाई की। यह कार्रवाई मुख्य वन संरक्षक संध्या सिंह के निर्देश पर दक्षिण सामान्य वन मंडल की टीम द्वारा की गई।