भोगांव: नवीगंज में जल जीवन मिशन के सोलर पैनल से चोरी, 10 सोलर प्लेटें गायब, पुलिस ने शुरू की जांच
बेवर क्षेत्र के नवीगंज में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए सोलर पैनल से दस सोलर प्लेटें चोरी हो गईं। यह घटना सोमवार रात खेल मैदान के पास हुई, जहां कुल 37 प्लेटें लगी थीं। मामले की सूचना चौकीदार के परिजनों ने पुलिस चौकी को दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।