डीग: डीग पुलिस को मिली 6 नई बोलेरो, गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने दिखाई हरी झंडी
Deeg, Bharatpur | Jun 20, 2026 प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में राजस्थान सरकार लगातार संसाधनों का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने अपनी विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत डीग जिला पुलिस को छह नई महिंद्रा बोलेरो गाड़ियां उपलब्ध कराईं।