सैदपुर: परमेठ पुल के निकट तेज रफ्तार बुलेट पेड़ से टकराई, गाजीपुर से आ रहे पीछे बैठे वृद्ध की दर्दनाक मौत से मचा कोहराम
करंडा थानाक्षेत्र के परमेठ पुल के निकट मंगलवार को दोपहर हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में वृद्ध बाइक सवार 60 वर्षीय रामदरश दूबे की दुखद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुलेट की रफ्तार काफी तेज होने के चलते चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके चलते बुलेट सड़क किनारे नीम के पेड़ से बुरी तरह टकरा गई। घटना के बाद बुलेट चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया।