बांसवाड़ा: सागवाड़िया में संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
सागवाड़िया गांव में गुरुवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 40 वर्षीय डूंगर पुत्र ज्योति का शव उनके ही घर के बाहर पेड़ पर फांसी केटंट फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जाहिर की।