इटावा: जसवंतनगर इलाके से लापता मजदूर का शव 24 घंटे बाद लवेदी इलाके में नहर में बहकर मिला, पीएम कराकर जांच शुरू
Etawah, Etawah | Jun 13, 2025 जसवंतनगर इलाके में नहर विभाग के काम कर रहे बिजनौर निवासी मजदूर संजय कुमार बुधवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद गुरुवार को लेबर ठेकेदार राजेंद्र शर्मा निवासी बिजनौर ने जसवंतनगर थाने में संजय की गुमशुदगी दर्ज कराई थी 24 घंटे बाद गुरुवार देर शाम उसका शव लवेदी इलाके में नहर में मिलने से कोहराम मच गया।