केकड़ी: केकड़ी नगर पालिका रंगमंच पर प्रजापति समाज की बैठक में 11 सूत्री सुधारों पर बनी सहमति, सत्यनारायण पुनः अध्यक्ष बने
Kekri, Ajmer | Jun 22, 2026 प्रजापति समाज की साधारण सभा का आयोजन नगर पालिका रंगमंच पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे किया गया।संस्थान अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापति भराई वालों की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र सहित श्रीयादे माता मंदिर समिति डबरेला व सरवाड़ के पंच-पटेलों ने भाग लिया।समाज सुधार नियमावली के 11 सूत्री प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए।