कौशाम्बी: कार की डिग्गी में शव मिलने का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
मंझनपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में कार की डिग्गी में शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों संदीप यादव और शानू यादव को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक रवि यादव, निवासी बल्लीपुर जैतवार डीह, प्रयागराज, का आरोपियों से विवाद हुआ था। पूछताछ में आरोपी संदीप ने बताया कि विवाद के दौरान मारपीट में ईंट से सिर, चेहरे और सीने पर प्रहार करने से रवि की मौत हो गई। इसके बाद शव को कार की डिग्गी में रखकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कार खेत में फंस गई और आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल ईंट, मृतक के दो मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र और दो डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#कौशाम्बी #मंझनपुर #महमूदपुर #पुलिस_खुलासा #ह�
Manjhanpur, Kaushambi | Sep 14, 2026