चायल: तिलगोडी प्राथमिक विद्यालय में नामांकन और संचारी रोग जागरूकता रैली निकाली गई, विद्यालय स्टाफ रहा मौजूद
कौशाम्बी। विकासखंड नेवादा के प्राथमिक विद्यालय तिलगोडी में शुक्रवार 9 बजे बच्चों के नामांकन बढ़ाने और संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भव्य रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. राम नेवाज सिंह ने किया।रैली के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर गांव में भ्रमण किया।