प्रतापगढ़: दीपावली से पहले जिला कारागृह का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को किया गया सख्त
प्रतापगढ़ में दीपावली पर्व के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने जिला कारागृह प्रतापगढ़ का रविवार को दोपहर 1 बजे औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जिला कलेक्टर अंजलि राजोरिया और पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में किया गया।निरीक्षण दल में उपखंड अधिकारी अश्विन मालू, पुलिस उप अधीक्षक गजेन्द्र सिंह राव, जिला जेल अधीक्षक सौरभ स्वामी, जेलर किशनचन्द्र,मौजूद थे।