कनखल थाना पुलिस ने बीते जून माह में घर से अगवा कर नाबालिग लड़की का शोषण करने वाले आरोपी को राजधानी देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था जिसके चलते वो पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। आरोपी अभिषेक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है।