चांपा: चांपा के पद्मिनी मल्टीप्लेक्स में लगी आग, मौके पर धुंआ-धुंआ, दमकल की 3 गाड़ियाँ मौके पर, आग बुझाने की कवायद जारी
चांपा शहर के कोरवा पारा क्षेत्र में स्थित पद्मिनी मल्टीप्लेक्स में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मल्टीप्लेक्स की स्क्रीन नंबर 1 लगभग पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी है, जबकि आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया।