बरेली: बरेली में लुटेरा गिरफ्तार, छीना गया iPhone, चोरी की बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद, पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर सचिन
बरेली में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। थाना प्रेमनगर पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और बाइक चोरी की वारदातों में वांछित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से छीना गया iPhone 13, चोरी की स्प्लेंडर बाइक, एक नाजायज तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, बीती रात गश्त और चेकिंग के