जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कजगांव मोड़ पर थाने से कुछ ही दूरी पर मंगलवार रात बड़ी घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत कुछ युवकों ने एक दुकानदार के घर में घुसकर लाठी-डंडों और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। अचानक हुए हमले में दुकानदार और उसके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए